नजीबाबाद।प्रेम धाम आश्रम के परिसर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण के साथ ही इस दिन को यादगार बनाने हेतु फलदार पौधो का रोपण किया गया। शिविर का आयोजन प्रबंधक फादर बिन्नी कि अध्यक्षता में किया गया । यह शिविर दिव्यांगता मुक्त भारत अभियान के तहत परमार्थ निकेतन ऋषिकेश और महावीर सेवा सदन कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। दो दिनों तक चले इस शिविर में 20 से अधिक दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। महावीर सेवा सदन की ओर से मुकेश पांडे, राम जी, राजेश और साशमोल तथा परमार्थ निकेतन की ओर से रामचंद्र शाह और ओमप्रकाश इस शिविर में उपस्थित रहे। प्रेम धाम आश्रम की ओर से फादर शिबू, फादर लिंटो, स्पेशल एजुकेटर नवीन कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट थॉमस और विजय कुमार ने इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह शिविर दिव्यांग बच्चों के लिए एक आशा की किरण साबित हुआ है।




Leave a Reply