नजीबाबाद प्राइवेट आईटीआई में किया गया सीरत उन नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम प्रतियोगिता का परिणाम घोषित।
____________________________________
नजीबाबाद।होप समिति की जानिब से 8 सितंबर 2024 को एक प्रतियोगिता सीरत उन नबी का आयोजन बिलियन चिल्ड्रन एकेडमी में किया गया था जिसका परिणाम आज दिनांक 15.9.2024 को नजीबाबाद प्राइवेट आईटीआई में घोषित किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया प्रथम पुरस्कार अलकमा अंसारी आयशातुल कुद्दूस जलालाबाद ने हासिल किया उनको ₹5000 ट्रॉफी व सर्टिफिकेट से नवाजा गया। द्वितीय पुरस्कार मोहम्मद हसन ब्रिलिएंट चिल्ड्रन एकेडमी ने हासिल किया ₹3000 ट्रॉफी गिफ्ट तृतीय पुरस्कार फरहीन सैफी इकरा पब्लिक स्कूल ने हासिल किया उन्हें ₹2000 ट्रॉफी गिफ्ट वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया यह तीनों ही पुरस्कार चैयरमैन ई० मुअज़्ज़म व काजी जकी ने दिया। चैयरमैन ई० मुअज़्ज़म ने विजेताओं को अपनी ओर से भी इनाम दिया इसके अलावा 30 और छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि चैयरमैन ई० मुअज़्ज़म व मुस्लिम फंड के जनरल मैनेजर जनाब काजी जकी ने बच्चों को मुबारकबाद दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका देश की तरक्की में अपना हिस्सा देने की बात कही। इसी मौके पर अतिथि चेयरमैन मौअज्जम इंजीनियर ने भी प्रतिभागियों से कहा कि वह देश की राजनीति मे और देश की तरक्की में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले जैसे कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में लिया है इस मौके पर हमारे विशिष्ट अतिथि रिटायर तहसीलदार शमीम अहमद, मसरूर जफर, डॉ रिजवान, अशहब फातिमा, रुबीना अंसारी, शारिक खान रिजवान निजामी आदि मौजूद रहे प्रोग्राम का संचालन डॉक्टर शमशाद साहब ने किया इसके अलावा मौलाना सलमान साहब ने भी बच्चों से खिताब किया और उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अपने भविष्य के लिए सोच समझकर कदम उठाए और देश के भविष्य में आगे बढ़े देश को चांद तक ले जाएं इस मौके पर होप समिति के मेंबर मोईनुद्दीन, कमर अख्तर, कारी अरशद, मौलाना सलमान, कारी अतहर, मौलाना आतिक नदवी, एहतेशाम निजामी, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद तनसीर और आदिल अतहर व हाफिज बदर आदि मौजूद रहे प्रोग्राम का समापन कारी अरशद की मुल्क में अम्नौ अमान कायम करने के लिए दुआ पर हुआ।








Leave a Reply