धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई बंद नहीं होगी,::::कामरेड रामपाल सिंह।
============================== =
नजीबाबाद।कामरेड सीताराम येचूरी महासचिव भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के निधन पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में कामरेड रामपाल ने कहा कि सीताराम येचुरी के निधन के बाद उनके अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि येचुरी के निधन से माकपा को ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति को धक्का लगा है वह धर्मनिरपेक्षता के लिए लड़ते रहे और यह लड़ाई उनके निधन के बाद भी जारी रहेगी। कामरेड रामपाल सिंह ने बताया कि येचुरी ने जेएनयू के एस एफ आई के अध्यक्ष बनने के बाद राजनीतिक सफर शुरु किया जो उनकी अंतिम सांस तक बिला थके जारी रहा।कामरेड केंद्रीय कमेटी में तथा पोल्ट्री ब्यूरो के सदस्य तथा 2005 से राज्यसभा के सदस्य रहे 2016 में उन्हे सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने धर्मनिरपेक्ष रहते हुए देश व जनता की सेवा की उनका मानना था कि एकता होगी तो देश बचेगा नफरत फैलाने वाले हमारी एकता को तोड़ नहीं सकते। उन्होंने आगे कहा कि येचुरी कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के सिद्धांतों का पालन करते हुए गठबंधन की नीति पर सफल रहे यूपीए 1और 2 व इंडिया गठबंधन में भी उनकी अहम भूमिका रही। पिछड़ी शिक्षा बेरोजगारी महिला उत्पीड़न मजदूर की उपेक्षा का विरोध करते रहे। उन्होंने कहा कि हम सब उनके विचारों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करेंगे। माकपा जिला मंत्री कामरेड विजेंद्र सिंह ने येचुरी के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कामरेड ने निधन के बाद अपने शरीर को एम्स के छात्रों की शिक्षा व खोज के लिए दान करने का निर्णय पहले ही ले लिया था ये बहुत बड़ा काम है। कार्यक्रम को नजीबाबाद नगरपालिका अध्यक्ष इंजीनियर मुअज्जम अहमद,आरएलडी के नेता इकबाल चौधरी, शरीफ अहमद, सपा के बबलू कुरैशी। माकपा के विजय शर्मा,इसरार अहमद, खुर्शीद शेख, तेजपाल सिंह ,अजीत सिंह, मोहम्मद उस्मान, नदीम खान आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी ने येचुरी के चित्र पर फूल चलाकर श्रद्धांजलि दी बाद मे दो मिनट का मौन रखा गया







Leave a Reply